फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पशुपालन निदेशालय के रिकार्ड और स्टोर रूम में लगी आग, तीन दमकल वाहनों की मदद से पाया काबू

Thu, 06 Jan 2022 10:35 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

तालाब तिल्लो स्थित पशुपालन निदेशालय के स्टोर और रिकार्ड रूम में आग लग गई। इससे विभाग का कुछ हद तक रिकार्ड सहित फर्नीचर जल गया है।
विज्ञापन
जम्मू में आग बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : निखिल मेहता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तालाब तिल्लो स्थित पशुपालन निदेशालय के स्टोर और रिकार्ड रूम में आग लग गई। इससे विभाग का कुछ हद तक रिकार्ड सहित फर्नीचर जल गया है। तीन दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इससे निदेशालय के अन्य कमरों में आग को बढ़ने से रोक लिया।

विज्ञापन


गांधी नगर, कनाल रोड और सिटी दमकल स्टेशनों से तीन वाहनों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वीरवार को स्टोर रूम से धुआं उठने लगा। कर्मियों ने स्टोर रूम खोल कर पाया कि सामान में आग लगी है। जल्द आग पास के रिकार्ड रूम में भी फैल गई।

इससे कर्मियों में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग को सूचित किया गया। जानकारी के अनुसार करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। लेकिन विभाग का रिकार्ड कुछ हद तक जला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें