फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: हंदवाड़ा में दो कारखानों में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और सेना ने पाया काबू

Sat, 04 Sep 2021 04:00 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

हंदवाड़ा में दो कारखानों में आग लग गई। जिसमें लाखों रुपये का माल जल गया है। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी थी।
विज्ञापन
हंदवाड़ा में दो कारखानों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात दो कारखानों में आग लग गई। जिसमें लाखों रुपये का माल क्षतिग्रस्त हो गया है। भीषण आग लगने की सूचना मिलने के बाद पहुंची हंदवाड़ा पुलिस और भारतीय सेना ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- इस कमांडो से कांपते थे आतंकी: 11 दिन में दस दहशतगर्दों का किया था सफाया, पढ़ें शहीद की शौर्यगाथा    
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि देर रात छोटीपोरा हंदवाड़ा में साबुन और मसाले के कारखाने में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को देने के साथ ही बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर पहुंची पुलिस और सेना की टीम ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाने में सफलता पाई। हालांकि आग की वजह से दोनों कारखानों में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। भारी मात्रा में कारखानों रखा माल जल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें