फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फारूक अब्दुल्ला: गृह मंत्री से हैं लोगों को उम्मीदें पर हालात ठीक नहीं, पाकिस्तान से बातचीत पर ही सुधरेंगे हालात

Sun, 24 Oct 2021 11:45 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

राजोरी-कालाकोट के दौरे पर आए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान से बातचीत पर ही सुधरेंगे हालात। डॉ. फारूक ने कहा कि उद्योग लगाने की बातें हो रही हैं। हालिया हत्याओं के बाद से कामगार घाटी छोड़ रहे हैं।
 
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram/dr.farooqabdullah
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर दौरे पर आए केेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लोगों को कई उम्मीद हैं। अवाम को लगता है कि हालात बेहतर हो जाएंगे, लेकिन पाकिस्तान से बातचीत करने तक हालात ठीक होंगे यह संभव नहीं लगता। शनिवार को राजोरी-कालाकोट के दौरे पर पहुंचे डॉ. फारूक ने कहा कि शांति बहाली के दावे हों या उद्योग लगाने के वादे। यह सब तभी सच साबित होंगे जब जमीनी हकीकत में शांति होगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दावा किया जाता है कि बॉर्डर पर हालात ठीक हैं। यदि ऐसा है तो आतंकी कहां से आ रहे हैं। कश्मीर में आतंकवाद खात्मे के दावे किए जाते हैं, लेकिन पाकिस्तान से आकर आतंकी नागरिकों की हत्या कर देते हैं। केंद्र को स्थायी समाधान के लिए सोचना होगा, जो सिर्फ बातचीत से ही मुमकिन है। डॉ. फारूक ने कहा कि उद्योग लगाने की बातें हो रही हैं। हालिया हत्याओं के बाद से कामगार घाटी छोड़ रहे हैं। उद्योगों में कौन काम करेगा।

सीमा पार 200-300 आतंकी हैं तो उन्हें मारते क्यों नहीं
डॉ. फारूक ने कहा कि आए दिन सीमा पार 200 या 300 आतंकी होने का दावा किया जाता है। सरकार को यह संख्या पता कैसे चलती है। यदि यह सूचना सही है तो फिर इन्हें उस पार जाकर मारा क्यों नहीं जाता।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अमित शाह बोले: जम्मू-कश्मीर की शांति में खलल डालने वालों के साथ सख्ती से निपटेंगे, बनाएंगे मॉडल स्टेट
विज्ञापन


परिसीमन में हिंदू-मुस्लिम पैमाना न बनाएं
उन्होंने कहा कि परिसीमन को लेकर हिंदू और मुस्लिम आबादी के पैमाने पर बात हो रही है। केंद्र इस पूरी प्रक्रिया में धर्म को आधार न बनाए। उन्होंने कहा कि पीएम ने दिल्ली में बैठक के दौरान जम्मू-कश्मीर से दिल्ली की दूरी मिटाने की बात कही थी। इसके लिए अभी तक कुछ नहीं किया गया है। निर्दोष लोगों पर पीएसए लगाया गया है, जिन्हें फौरन रिहा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो कश्मीरी पंडित मुलाजिम घाटी छोड़कर आए हैं, हालात ठीक होने तक उन्हें जम्मू में ही वेतन दिया जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें