फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने सीआरपीएफ पार्टी पर किया हमला, क्रॉस फायरिंग में नागरिक की मौत

Sun, 24 Oct 2021 10:58 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों ने सीआरपीएफ पर हमला कर दिया जिसमें क्रॉस फायरिंग में नागरिक की मौत हो गई।
विज्ञापन
आतंकी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को सीआरपीएफ पार्टी पर हमला कर दिया। इस दौरान क्रॉस फायरिंग में एक नागरिक की मौत हो गई। वहीं सुरक्षाबल द्वारा इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार मारे गए नागरिक की पहचान खरपोरा नौपोरा अरवानी बिजबिहारा के रहने वाले शाहीद अहमद के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने सीआरपीएफ पर हमला कर दिया जिसमें क्रॉस फायरिंग में नागरिक की मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर में जम्हूरियत की मजबूती से आतंकी संगठन बौखलाए और हताश हैं। इसी के चलते आतंकी तंजीमें जन्नत को जहन्नुम बनाने की साजिशें रच रही हैं।

यह भी पढ़ें- अमित शाह बोले: जम्मू-कश्मीर की शांति में खलल डालने वालों के साथ सख्ती से निपटेंगे, बनाएंगे मॉडल स्टेट

लोगों में खौफ उत्पन्न करने के लिए आतंकी संगठन नेताओं और आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। आतंकियों की यही हताशा और कायरता घाटी में लगातार देखने को मिल रही है। घाटी में आतंकी लगातार आम नागरिकों को अपना निशाना बना रहे हैं। कश्मीरी पंडितों के बाद अब आतंकियों ने अल्पसंख्यक सिख समुदाय को भी निशाना बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें