आरएस पुरा। उपजिला प्रशासन कि ओर से चलाए गए एक अभियान के दौरान तहसील में करीब 41 कनाल 8 मरले सरकारी जमीन से कब्जा हटा कर सरकारी बोर्ड लगाया गया। प्रशासन की सरकारी जमीन खाली कराने के बाद इस बोर्ड लगवाए गए है और भविष्य में अगर इन जमीनों पर कब्जा करने का प्रयास होता है तो कब्जा करने वालों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि जम्मू के जिला प्रशासन ने राजस्व विभाग को जिले के विभिन्न हिस्सों में सरकारी जमीन की निशानदेही व हदबंदी करने का निर्देश दिया था। राजस्व विभाग ने इसके लिए विभिन्न टीमों का गठन किया है जो इन दिनों जमीनी स्तर पर सरकारी जमीन की निशानदेही का काम कर रही है। जिन क्षेत्रों में सरकारी जमीनों पर कब्जा था, वहां राजस्व विभाग की टीमें पुलिस बल के साथ पहुंच कर कब्जे हटा रही है। सोमवार को जिला प्रशासन कि ओर से आरएस पुरा के पंचायत वडियाल ब्राह्मणा गांव में करीब 41 कनाल 8 मरले सरकारी जमीन से लोगों का कब्जा हटवाया गया।
तहसीलदार शुभु अहमद साद ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश अनुसार गांव बडयाल ब्राह्मणा में खसरा नंबर 1653/2 करीब 41 कनाल 8 मरले सरकारी जमीन को खाली करवाया गया । उन्होंने कहा कि इसके साथ ही काफी ऐसी जगहों की निशानदेही भी की गई है जो सरकारी जमीन लोगों के कब्जे में होने पर ज्लद ही कार्रवाई की जाएगी।