रियासी के मुख्य बाजार का दौरा करते हुए ड़ीसी तथा अन्य।
- फोटो : REASI
रियासी। उपायुक्त चरणदीप सिंह ने शनिवार को नगर के मुख्य बस अड्डे के साथ बाजार के कुछ हिस्सों का औचक दौरा किया। इस दौरान नगर परिषद के अधिकारियों को अतिक्रमण करने वालों के साथ सख्ती से पेश आने को कहा।
दोपहर को डीसी बस अड्डे पर पहुंचे। उन्होंने वहां के बेतरतीब हालात को देखते हुए इसमें सुधार लाने को कहा। इस दौरान उन्होंने अवैध तरीके से लगी रेहड़ी व फड़ी को हटाने को कहा। साथ ही दुकानों के बाहर लगाए सामान को भीतर करवाने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि दुकानों के बाहर पीली लाइन को फेरा जाए और दुकानदारों को उसकी हद में सामान रखने को कहा जाए।
बस अड्डे पर मौजूद बैंक की शाखाओं के बाहरी हिस्सों को भी पुतवाकर इसकी स्थिति में सुधार लाने को कहा। इस दौरान डीसी बाजार के एक चौक तक आए। मुख्य बाजार में बंद पड़े शौचालय को भी जल्द शुरू करने को कहा। उनके साथ नप अध्यक्ष सुदेश कुमार पुरी, पार्षद अमित शर्मा, वरुण शर्मा, जहांआरा खान, मोहम्मद रमजान भी मौजूद रहे। डीसी ने नगर को साफ सुथरा बनाए रखने को कहा।