फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने फुटपाथ को करवाया अतिक्रमण मुक्त, सामान सहित 10 रेहड़ियां जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नगर निगम की ओर से शुक्रवार को शहर भर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान बीसी रोड; बस स्टैंड, ज्यूल चौक, पनामा चौक, गांधी नगर और शास्त्री नगर सहित कई इलाकों में कार्रवाई कर फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त किया गया। वहीं, 10 रेहड़ियां भी जब्त की गईं। कार्रवाई से दिनभर रेहड़ी-फड़ी वालों में अफरा-तफर मची रही। मची। कई जगह निगम के अधिकारियों और टीम के साथ कहासुनी भी हुई। साथ ही फुटपाथ और सड़कों पर रेहड़ी और फड़ी लगाने वाले बिफरे रहे।
विज्ञापन

कार्रवाई पहले इंदिरा चौक में शुरू हुई। रास्तों में सामान बेचने बैठे लोगों को खदेड़ा गया। साथ ही सामान भी जब्त किया गया। इस दौरान लोगों और नगर निगम के अधिकारियों के बीच कहासुनी भी होती रही। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा है। इसके बाद पनामा चौक में कार्रवाई आरंभ हुई, जहां से सामान जब्त किया गया। इस दौरान अवैध रेहड़ियों के माध्यम से सामान बेचने वालों पर भी कार्रवाई हुई। कार्रवाई का दुकानदारों ने काफी विरोध जताया।
शहर में फुटपाथों पर सामान बेचा जा रहा है। राहगीरों को मजबूरन सड़कों पर चलना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटनाओं में इजाफा हो रहा है। हर सप्ताह तीन से चार लोग वाहनों की चपेट में आते हैं। अब नगर निगम रास्तों को खाली करवा रहा है। शहर में बीसी रोड, बस स्टैंड, ज्यूल चौक, पनामा चौक, गांधी नगर, शास्त्री नगर समेत अन्य बाजारों में सामान रास्तों में बेचा जा रहा है। नगर निगम ने कार्रवाई के दौरान सामान जब्त किया है। कुल दस रेहड़ियां जब्त की है। आयुक्त अवनी लवासा ने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। रास्तों को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। लोग रास्तों में सामान न बेचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें