जम्मू। नरवाल पुलिस ने पांच ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को दबोचा है। जानकारी के अनुसार नरवाल में पुलिस ने नाका लगाया था। इसी दौरान युवक वहां से गुजरा। पहले तो पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने चेकिंग की तो उससे पांच ग्राम हेरोइन मिली। आरोपी की पहचान रविंद्र सिंह निवासी मीरां साहिब के रूप में हुई है।