फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, दहशतगर्दों को पनाह देने वाला मकान मालिक भी मारा गया, वाहनों का आवागमन रोका

Tue, 16 Nov 2021 07:26 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

श्रीनगर के हैदरपोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकियों को मार गिराया है। इसमें दोनों आतंकियों को पनाह देने वाला भी शामिल है। इलाके में सुरक्षाबल कई जगह चेकिंग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
श्रीनगर के हैदरपोरा इलाके में मुठभेड़ के दौरान जवान। - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदरपोरा इलाके में सोमवार की शाम हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो दहशतगर्दों और उनके एक पनाहगार को मार गिराया। मारे गए लोगों में उस मकान का मालिक भी शामिल है, जहां आतंकी छिपे हुए थे। मारे गए हाइब्रिड आतंकियों में त्राल का आमिर तांत्रे,  व बनिहाल का आमिर शामिल है। जबकि पनाहगार का नाम अल्ताफ बताया जा रहा है। हालांकि इन नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इन आतंकियों से हथियार भी बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के चलते श्रीनगर-बारामुला मार्ग पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। इन्हें परिवर्तित मार्ग से गंतव्य के लिए रवाना किया।

विज्ञापन


जमालता इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर छापामारी
आईजी कश्मीर विजय कुमार के अनुसार, सुरक्षाबलों को हैदरपोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। तलाशी अभियान के दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों को देखते ही जवानों ने ललकारा तो दूसरी ओर से फायरिंग शुरू हो गई। बताते हैं कि नवाकदल के जमालता इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर छापामारी की गई। ठिकाने की जानकारी मिलने पर अंदर छिपे आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

इसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जिसे तत्काल पास के अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा तथा शाम के वक्त भीड़भाड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा बलों ने संयम बरता। हालांकि, सुरक्षा बलों ने संदिग्ध घरों की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर के हैदरपोरा इलाके में मुठभेड़ के दौरान जवान। - फोटो : बासित जरगर
जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने एक के बाद एक दो दहशतगर्दों को मार गिराने में सफलता मिली। गोलाबारी में उस मकान का मालिक भी गंभीर रूप से घायल हो गया जहां आतंकी छिपे थे। बाद में आतंकियों के मददगार ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसके मकान की ऊपरी मंजिल पर आतंकियों ने पनाह ले रखी थी। मुठभेड़ स्थल से पूरे इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है। किसी को भी मुठभेड़ स्थल के आसपास जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि आतंकियों का विस्फोटक मौके पर पड़ा हो, जिससे कोई हादसा न हो जाए।

नवंबर में अब तक पांच आतंकी मारे गए
जम्मू-कश्मीर में इस माह अब तक तीन मुठभेड़ों में पांच आतंकी मारे गए हैं। वीरवार को कुलगाम और श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन आतंकियों को मार गिराया था। इसमें बेमिना में मारा गया मुजाहिदीन गजवातुल हिंद का एक आतंकी भी शामिल था, जिसे सुरक्षाबलों पर फिदायीन हमले की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पिछले माह अक्तूबर में सुरक्षाबलों ने विभिन्न आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में 20 आतंकियों को मार गिराया था। इस दौरान सेना के 12 जवान शहीद हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें