फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri Encounter: कठुआ के बाद अब राजोरी में आतंकियों से मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा

Sun, 29 Sep 2024 07:45 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के कठुआ के बाद अब राजोरी में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिली थी, जिसके बाद राजोरी के थानामंडी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मनैल गली में सुरक्षा बलों द्वारा एक तलाशी अभियान चलाया गया। इस बीच आतंकियों की ओर से गोलीबारी शुरू हो गई, जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

विज्ञापन


उधर, कठुआ जिले के एक दूरदराज के गांव में चल रहे अभियान में रविवार को सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी का शव आज दोपहर बिलावर के कोहग मांडली इलाके में मुठभेड़ स्थल से बरामद किया गया। गांव में तलाशी अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें