उधमपुर से मानसर के लिए रूटीन पेट्रोलिंग पर निकले वायुसेना के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने पर पुरमंडल क्षेत्र में क्रैश लैंडिंग करवाई गई। अचानक इलाके में हेलिकॉप्टर उतारने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उधमपुर से मानसर के लिए रूटीन पेट्रोलिंग पर निकले वायुसेना के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने पर सांबा जिले के पुरमंडल क्षेत्र में क्रैश लैंडिंग करवाई गई। चेतक हेलिकॉप्टर में स्क्वॉर्डन लीडर के साथ चार जवान थे, जो सभी सुरक्षित हैं। अचानक से हुई लैंडिंग को देखकर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
स्क्वॉर्डन लीडर अपने चार जवानों के साथ रूटीन पेट्रोलिंग के लिए उधमपुर से मानसर के लिए निकले थे, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण पायलट को आपात लैंडिंग करवानी पड़ी। पायलट की सूझबूझ के साथ हेलिकॉप्टर को पुरमंडल क्षेत्र में देविका घाट के साथ सटे फुटबॉल मैदान पर लैंड करवा दिया, जिससे कोई भी बड़ा हादसा होने से बच गया। बाद में तकनीकी खराबी को ठीक कर दिया गया और हेलिकॉप्टर को अपने बेस स्टेशन उधमपुर ले जाया गया।
तीन अगस्त को कठुआ में चॉपर क्रैश होकर रंजीत सागर झील में गिरा
जम्मू संभाग में कठुआ जिले के बसोहली के पुरथू के नज़दीक सेना का तीन अगस्त को एक चॉपर क्रैश हो गया था। इसमें दोनों पाइलटों की मौत हो गई थी। मामून कैंट, 254 सेना विमानन स्क्वाड्रन, से चॉपर ने उड़ान भरी थी। जोकि रंजीत सागर झील में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे का कारण तकनीकी खराबी बताई गई थी।