फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने घर से चार तोला सोना, हजारों की नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अपर रूपनगर में दिनदहाड़े एक घर से चोरी का मामला प्रकाश में आया है। इसमें चोरों ने घर का दरवाजा तोड़ कर चार तोला सोना और 22 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ किया है। इस संबंध में घर के मालिक ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस में दी शिकायत में घर के मालिक नवनीत कोहली निवासी आरओ लेन नंबर सात (अपर रूपनगर) ने बताया कि शुक्रवार को दिन में परिवार घर में नहीं था। इस दौरान चोरों ने मुख्य दरवाजे को तोड़ कर घर से चार तोला सोना और 22 हजार नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने घर का दौरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें