फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पेट्रोलिंग कर रहे वायुसेना के हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग, स्क्वॉर्डन लीडर समेत चारों जवान सुरक्षित, लोगों में अफरा-तफरी

Fri, 12 Nov 2021 07:24 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

उधमपुर से मानसर के लिए रूटीन पेट्रोलिंग पर निकले वायुसेना के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने पर पुरमंडल क्षेत्र में क्रैश लैंडिंग करवाई गई। अचानक इलाके में हेलिकॉप्टर उतारने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी
 
विज्ञापन
सांबा जिले में सेना का हेलिकॉटर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उधमपुर से मानसर के लिए रूटीन पेट्रोलिंग पर निकले वायुसेना के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने पर सांबा जिले के पुरमंडल क्षेत्र में क्रैश लैंडिंग करवाई गई। चेतक हेलिकॉप्टर में स्क्वॉर्डन लीडर के साथ चार जवान थे, जो सभी सुरक्षित हैं। अचानक से हुई लैंडिंग को देखकर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

विज्ञापन


स्क्वॉर्डन लीडर अपने चार जवानों के साथ रूटीन पेट्रोलिंग के लिए उधमपुर से मानसर के लिए निकले थे, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण पायलट को आपात लैंडिंग करवानी पड़ी। पायलट की सूझबूझ के साथ हेलिकॉप्टर को पुरमंडल क्षेत्र में देविका घाट के साथ सटे फुटबॉल मैदान पर लैंड करवा दिया, जिससे कोई भी बड़ा हादसा होने से बच गया। बाद में तकनीकी खराबी को ठीक कर दिया गया और हेलिकॉप्टर को अपने बेस स्टेशन उधमपुर ले जाया गया। 

तीन अगस्त को कठुआ में चॉपर क्रैश होकर रंजीत सागर झील में गिरा
जम्मू संभाग में कठुआ जिले के बसोहली के पुरथू के नज़दीक सेना का तीन अगस्त को एक चॉपर क्रैश हो गया था। इसमें दोनों पाइलटों की मौत हो गई थी। मामून कैंट, 254 सेना विमानन स्क्वाड्रन, से चॉपर ने उड़ान भरी थी। जोकि रंजीत सागर झील में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे का कारण तकनीकी खराबी बताई गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें