रामगढ़। क्षेत्र में जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल के चलते रामगढ़, मालशाह, अबताल, रंगूर, नंगा, रमलू, चक छटाका, चक सलारीया, राडियां, पखडी, पलोटा, चक नाजर के इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
गांव के लोगों ने कहा कि कुछ दिनों से हमारे घरों में पीने का पानी नहीं मिल रहा है। गांव के लोगों ने कहा कि जो हमारे क्षेत्र के कर्मचारी हैं वह सभी हड़ताल पर हैं। इसलिए हमें पानी नहीं मिल रहा है। सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द मसला हल करें। भीषण गर्मी हमें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद