फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnath visit to Jammu: रक्षामंत्री राजनाथ 24 जुलाई को जम्मू आएंगे, शहीदों के परिवारों को करेंगे सम्मानित 

Sat, 02 Jul 2022 01:04 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

आजादी के 75वें अमृत महोत्सव और कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में जम्मू में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले नौ सेना, वायु सेना, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी और जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीदों के परिवारों का सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ा संगठन जम्मू-कश्मीर पीपुल्स फोरम 24 जुलाई को जम्मू के गुलशन ग्राउंड में शहीदों के परिवारों के सम्मान में कार्यक्रम करवाएगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। साथ ही आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले मुख्य वक्ता रहेंगे।

विज्ञापन


जम्मू में शुक्रवार को फोरम के अध्यक्ष रमेश सबरवाल ने प्रेसवार्ता में बताया कि आजादी के 75वें अमृत महोत्सव और कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले नौ सेना, वायु सेना, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी और जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीदों के परिवारों का सम्मान किया जाएगा।

करीब दो हजार परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर के अलावा लद्दाख से भी शहीदों के परिवारों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर पीपुल्स फोरम ने आठ मई को जम्मू में पीओजेके रिफ्यूजियों की संकल्प रैली का आयोजन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें