डीआरडीओ चीफ जी सतीश रेड्डी ने कहा कि कई औद्योगिक इकाइयों को यह तकनीक ट्रांसफर की गई है। अब ये इकाइयां सुरक्षा एजेंसियों से ऑर्डर ले रही हैं। अब एजेंसियां सीमा पार से आने वाले ड्रोन का सामना कर सकेंगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
ड्रोन हमलों से निपटने की तकनीक डीआरडीओ ने विकसित कर ली है। आर्म्ड और सिक्योरिटी फोर्स इस तकनीकी को लेने का ऑर्डर दे रहे हैं। जम्मू पहुंचे डीआरडीओ चीफ जी सतीश रेड्डी ने बताया कि इस तकनीक में ड्रोन का मुकाबला करने के लिए आवश्यक सभी तत्व हैं। फिर चाहे वह ड्रोन का पता लगाना हो, इसको ट्रैक करना हो या फिर इसकी निगरानी करनी हो। यहां तक कि यह हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की प्रक्रिया में भी शामिल है।
जम्मू में ड्रोन गतिविधियों को लेकर केंद्र के समक्ष एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई थी, जिससे निपटने के लिए डीआरडीओ को कहा गया था। खासकर वायुसेना स्टेशन जम्मू पर हमले के बाद तमाम सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह चिंता का विषय बन गया था। पाकिस्तान में बैठे आतंकी लगातार ड्रोन का इस्तेमाल कर हथियार, गोला बारूद और ड्रग्स की खेप भेज रहे हैं, जो सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी है।