फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध: 33 वर्षों में जम्मू कश्मीर पुलिस के 1600 बहादुर कर्मी हुए बलिदान- डीजीपी स्वैन

Thu, 25 Jan 2024 04:59 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

डीजीपी आरआर स्वैन ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस को देश के राष्ट्रपति और केंद्र सरकार द्वारा 72 वीरता पदकों से सम्मानित किया गया है। उन्होंने पुरस्कार विजेताओं को शुभकामनाएं देते हैं।
विज्ञापन
डीजीपी आरआर स्वैन - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) आरआर स्वैन ने गुरुवार को कहा कि 33 वर्षों में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्रायोजित प्रॉक्सी युद्ध में 1600 से अधिक कर्मियों ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए। ये आंकड़ा देश की रक्षा के लिए जम्मू कश्मीर के बहादुर पुलिस कर्मियों के प्रतिबद्धता और जज्बे को दर्शाता है।

विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि प्रदेश में कई कर्मियों ने अपने परिवारों पर हमले झेले और कईयों ने परिवार के सदस्यों को खो दिया। कई कर्मियों को अपने कर्तव्य पालन करने के दौरान चोटें और विभिन्न धमकियों का सामना करना पड़ा।
 
डीजीपी ने कहा कि उन्होंने इस बात को कई बार रेखांकित किया है कि समय आ गया है जब जम्मू-कश्मीर पुलिस कर्मियों के त्याग और बलिदान की व्यक्तिगत और सामूहिक कहानियों को लिपिबद्ध किया जाए।
विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस को देश के राष्ट्रपति और केंद्र सरकार द्वारा 72 वीरता पदकों से सम्मानित किया गया है। यह आंकड़ा देश में सबसे ज्यादा है। डीजीपी आरआर स्वैन ने कहा कि वह सभी अधिकारियों और जवानों की सराहना करते हैं और पुरस्कार विजेताओं को शुभकामनाएं देते हैं।

गणतंत्र दिवस की सुरक्षा तैयारियों के बारे में बोलते हुए, डीजीपी ने आश्वासन दिया कि सभी सुरक्षा उपाय किए गए हैं। सीआरपीएफ, सेना, बीएसएफ व विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों से विभिन्न स्तरों पर बैठकें आयोजित की गई हैं।

उन्होंने कहा, 'हमने आयोजन स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित की है और सभी संभावित खतरे के परिदृश्यों पर विचार किया है। हम आश्वासन देते हैं कि उत्सव शांतिपूर्ण होगा, और हम नागरिकों को इसे पूरे उत्साह के साथ मनाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें