अभाविप ने निकाली भारत गौरव यात्रा
- फोटो : संजय कुमार
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जम्मू विश्वविद्यालय ईकाई ने गुरुवार को भारत गौरव यात्रा का आजीवन किया। यात्रा विश्वविद्यालय के फाउंटेन प्लाजा से शुरू होकर विक्रम चौक से होते हुए फिर विवि परिसर में आ रूकी। इस दौरान छात्राओं ने 100 फीट लंबा तिरंगा लिए मार्च किया। यात्रा के दौरान वंदे मातरम, भारत माता की जय के जयघोष गूंजे। इस दौरान अभाविप के सदस्यों ने युवाओं को मतदाता दिवस पर मतदान के लिए जागरूक किया।