फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: DPAP के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद नहीं लड़ेंगे चुनाव, पार्टी ने मो. सलीम को बनाया उम्मीदवार

Wed, 17 Apr 2024 06:57 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

डीपीएपी प्रमुख ने राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग तो भाजपा से भी गए गुजरे हैं। इनके मुंह पर राम-राम है और बगल में छुरी है। 
विज्ञापन
गुलाम नबी आजाद - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। पार्टी के सूत्रों का भी कहना है कि आजाद चुनाव नहीं लड़ेंगे, ऐसे में उनकी जगह अनंतनाग-राजोरी संसदीय सीट से पार्टी ने मोहम्मद सलीम पर्रे को उम्मीदवार बनाया है। वहीं गुलाम नबी आजाद ने एक जगह प्रचार के दौरान कठुआ रेप केस के आरोपियों का समर्थन करने वाले लाल सिंह का समर्थन करने के लिए राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये लोग तो भाजपा से भी गए गुजरे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

जम्मू कश्मीर की पांच लोकसभा सीटों में से एक अनंतनाग-राजोरी सीट से गुलाम नबी आजाद के चुनाव लड़ने की तैयारी थी। यह घोषणा डीपीएपी के कोषाध्यक्ष ताज मोहिउद्दीन ने श्रीनगर में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान की थी। लेकिन बुधवार को अचानक उनके चुनाव मैदान में न उतरने की खबर से सब हैरान रह गए। पार्टी ने उनकी जगह इस सीट से मोहम्मद सलीम पर्रे को उम्मीदवार बनाया है। 

विज्ञापन

लाल सिंह को लेकर राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला पर साधा निशाना
डीपीएपी प्रमुख ने राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने जिसे गलत समझा उसे निकाल दिया, लेकिन ये तो उसे पागलों की तरह कांधों पर लिए घूम रहे हैं। इनके मुंह पर राम-राम है और बगल में छुरी है। उन्होंने आगे कहा कि तुम्हें तो शर्म नाम की कोई चीज नहीं है। चुल्लू भर पानी में डूब कर मर जाना चाहिए ऐसे नेताओं को जिन्होंने टिकट भी दी और जो उसके लिए दूसरी पार्टी वाले प्रचार भी कर रहे हैं। इन पर क्या भरोसा करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें