इसके बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और सभी तीन आईईडी को नष्ट कर दिया गया। इससे केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवादियों के नापाक मंसूबे नाकाम हो गए हैं।
सीआरपीएफ अधिकारी ने कहा, 'तीन आईईडी को बरामद किया गया। इनमें से एक का वजन 15 से 20 किलोग्राम, दूसरे का वजन आठ से 10 किलोग्राम और तीसरे का वजन तीन से पांच किलोग्राम था। 246वीं बटालियन के सेकेंड-इन-कमांड यादव ने कहा कि आईईडी की जब्ती से आतंकवादियों की हमले की योजना विफल हो गई है।
उन्होंने कहा, 'यह चुनाव का समय है और आतंकवादी किसी भी सनसनीखेज कृत्य को अंजाम देकर चुनाव को बाधित करने की फिराक में रहते हैं।' ऑपरेशन के दौरान फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।