जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी के नेता ताज मोहिउद्दीन कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वो 45 साल से कांग्रेस में हैं कुछ कारणों से बाहर चले गए थे, लेकिन अब मैं घर वापस आ रहा हूँ।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी के नेता ताज मोहिउद्दीन कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वो 45 साल से कांग्रेस में हैं कुछ कारणों से बाहर चले गए थे, लेकिन अब मैं घर वापस आ रहा हूँ। गुलाम नबी आजाद को लेकर कहा कि आज़ाद साहब से मेरी कोई दुश्मनी नहीं है। हम एक राजनीतिक पार्टी के तौर पर सफल नहीं हो पाए, मैं आज़ाद साहब को वापस घर (कांग्रेस में) लाने की कोशिश कर रहा हूँ। यह एक राष्ट्रीय पार्टी है और इस पार्टी ने मुझे सम्मान दिया है।
विज्ञापन
#WATCH | Former J&K Minister and Democratic Progressive Azad Party (DPAP) leader Taj Mohiuddin to join Congress डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी ने विलय का किया खंडन
डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी ने कांग्रेस के साथ अपने विलय के बारे में अफवाहों को दूर करने के लिए एक परिपत्र जारी किया है। जिसमें लिखा है कि जब से आज़ाद ने कांग्रेस पार्टी छोड़ी है, तब से न तो आज़ाद ने किसी कांग्रेस नेता से संपर्क किया है और न ही किसी कांग्रेस नेता ने कभी आज़ाद से सीधे या टेलीफोन पर संपर्क किया है।