जवानों के लिए राखी बुन रही हैं कश्मीरी लड़कियां
- फोटो : एएनआई
जम्मू-कश्मीर में बारामूला के उरी में कश्मीरी लड़कियां रक्षाबंधन त्यौहार से पहले जम्मू-कश्मीर सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए राखियां बुन रही हैं।
छात्रा इकरा मुनीर ने बताया कि वो पिछले दो दिनों से भारतीय सेना के उन जवानों के लिए राखियां बुन रही हैं जो हमारे देश की रक्षा कर रहे हैं।
वहीं प्रशिक्षक वसीम पट्टन ने बताया कि लड़कियों ने पिछले दो दिनों में 200 से अधिक राखियां बनाई हैं। ये राखियां रक्षाबंधन के अवसर पर हमारे सैनिकों को बांधी जाएंगी ताकि उन्हें ऐसा महसूस न हो कि वे अपनी बहनों से दूर हैं।