फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doda Accident: डोडा की गुंदना तहसील में सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन, दो की मौत

Mon, 27 Nov 2023 04:43 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

डोडा की गुंदना तहसील के तंटाना इलाके में सड़क हादसा हुआ है। डोडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अब्दुल क्यूम ने कहा कि लोड कैरियर ठाठरी से गुंदना की ओर जा रहा था। इसमें दो लोगों की मौत हो गई है और एक घायल है।
विज्ञापन
डोडा में हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के डोडा जिले की गुंदना तहसील में सोमवार को हादसा हो गया। यहां एक लोड कैरियर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जब एक अन्य घायल है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे जिले की गुंदना तहसील के तंटाना इलाके में हुई। डोडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अब्दुल क्यूम ने कहा कि लोड कैरियर ठाठरी से गुंदना की ओर जा रहा था। वाहन में तीन लोग सवार थे, जो पांच मवेशियों को ले जा रहे थे। इनमें से दो लोगों की मौत हो गई है और एक घायल है।

मृतकों की पहचान कोंथल के मीर अली और दांडी भाला के जफरुल्लाह के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ड्राइवर आकिब गुलजार को गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें