फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवकॉम ने किया मुबारक मंडी कांप्लेक्स का दौरा

Fri, 28 Nov 2014 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
डिवीजनल कमिश्नर शांतमनु ने वीरवार को मुबारक मंडी हेरिटेज कांप्लेक्स का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने फाइनांस कमीशन की देखरेख में चल रहे कार्य का जायजा लिया। मुबारक मंडी हेरिटेज कांप्लेक्स को प्रोटेक्टेड मूमेंट एंड टूरिज्म डिपार्टमेंट के रूप में इस्तेमाल में लाया जाएगा, जबकि मुबारक मंडी हेरिटेज सोसायटी को एडमिनिस्ट्रेटिव डिपार्टमेंट की तर्ज पर देखा जाएगा।
विज्ञापन


सोसायटी से जुड़े रोहित खजूरिया ने डिवकॉम को बताया कि कुल प्रोजेक्ट की लागत 53.95 करोड़ रुपये की मांग के एवज में 50 करोड़ मंजूर किए जा चुके हैं। इसमें से 8.51 करोड़ रुपये के मुकाबले साढ़े आठ करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। भारत के आर्कियोलॉजी सर्वे की ओर से कार्य को मुकम्मल रूप दिया जा रहा है।

रायल कोर्ट का साठ फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि गदवाई खाना और बड़ी डियोढ़ी का कार्य प्रगति पर हैं। सारी इमारत को देखने तथा कार्य का जायजा लेने के बाद डिवकॉम ने संबंधित लोगों को कार्य को जल्द मुकम्मल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें