फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच की मौत के बाद बांडीपोरा में कर्फ्यू जैसी स्थिति

Thu, 27 Nov 2014 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बांडीपोरा जिले के हाजिन इलाके में उस समय बवाल शुरू हुआ जब इलाके में नेशनल काफ्रेंस के सरपंच की मौत की खबर फैली। गुस्साई भीड़ द्वारा इलाके के एक गैस डीलर समेत उसके रिश्तेदारों पर हमला कर उनकी दुकानों और घरों में तोड़ फोड़ की गई। हाजिन इलाके में कर्फ्यू जैसी स्थिति हो गई है।
विज्ञापन


 गैस डीलर के साथ झगडे के दौरान नेशनल काफ्रेंस सरपंच राशिद कोबले घायल हुआ था। कोबले पर रिवाल्वर दिखाकर गैस सिलिंडर लेने का आरोप था। घायल कोबले को तुरंत शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज ले जाया गया, जहां उसने गुरुवार दोपहर दम तोड़ दिया।

उसके मौत की खबर जैसे ही इलाके में फैली तो सरपंच के परिवार वालों और रिश्तेदारों ने गैस डीलर और उसके रिश्तेदारों की दुकानों और घरों में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। लोगों द्वारा गैस डीलर के घर को आग के हवाले करने की भी कोशिश गई।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा गुस्साई भीड़ को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे गए। इलाके में हिंसा बढ़ता देख दुकानदारों द्वारा दुकानें बंद कर दी गई ।

पुलिस अधिकारी के अनुसार उनके द्वारा शकील अहमद और शौकत अहमद नामी दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। जांच जारी है। उन पर भी मामला दर्ज किया जाएगा, जिन्होंने दुकानों और घरों में तोड़ फोड़ की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें