फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस आज, दीपावली के लिए लोग जमकर करेंगे खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। धनतेरस का पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए जहां लोगों ने कई योजनाएं बनाई हैं वहीं दुकानदारों ने भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कमर कस ली है। मंगलवार को धनतेरस पर लोग दीपावली के लिए शुभ खरीदारी करेंगे। उधर, आकर्षक रोशनी और सामान से बाजार सज गए हैं। पर्व को लेकर लोगों और दुकानदारों में काफी उत्साह है।
विज्ञापन

कोविड के कारण दो साल बाद दीपावली पर्व पर बाजारों में उत्साह और तेजी दिख रही है। इससे कारोबारियों को काफी उम्मीद है। दीपवाली के लिए लोग ड्राई फ्रूट, गिफ्ट आईटम, मिठाइयां, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी कर रहे हैं।
दीपावली को लेकर शहर के पारंपरिक बाजार ऑनलाइन मार्केट का मुकाबला करने के लिए तरह-तरह के प्रयोग कर रहे हैं। ड्राई फ्रूट हो या पूजा सामग्री से जुड़ा कारोबार हो कोविड को देखते हुए कुछ दुकानदारों ने होम डिलीवरी की व्यवस्था भी शुरू की है, ताकि लोगों को जोड़ा जा सके। रघुनाथ बाजार में ड्रायफ्रूट, कपड़े और बर्तन जबकि कर्ण बाजार में इलेक्ट्रॉनिक सामान की भरमार और लोग खरीदारी के उमड़ रहे हैं। दीपावली पर डिस्काउंड की उम्मीद से लोग सबसे ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक सामान की ही खरीदरी कर रहे हैं। शोरूम संचालक ने बताया कि दीपावाली से काफी उम्मीद है। लोगों को प्री-बुकिंग की सुविधा दी है, जिससे कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है। रघुनाथ बाजार में ड्राई फ्रूट विक्रेता रोहित शर्मा ने बताया कि मार्केट में थोड़ी तेजी आई है। ऑनलाइन बुकिंग के तरफ लोगों का रूझान ज्यादा है। व्हट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें