फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावे वाली माता के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नए वर्ष के पहले दिन शहर के मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों का जमावड़ा रहा है। शहरवासियों ने बावे वाली माता के दर्शन के साथ नए साल की शुरूआत की। मां के दरबार में हाजिरी लगा कर सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर में तड़के ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो दिनभर जारी रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। पूरा क्षेत्र मां के जयकारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन

नव वर्ष के उपलक्ष्य पर मंदिरों को भी सजाया गया है। बावे वाली माता मंदिर के साथ-साथ रणवीरेश्वर मंदिर, रघुनाथ मंदिर, आपशंभू मंदिर और कोल कंडोली सहित अन्य मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा रहा है। लोगों ने मंदिरों में माथा टेकर सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर से लेकर भवन तक लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालु नरेंद्र सिंह ने बताया कि हर वर्ष की शुरूआत मां के दर्शन से करता हूं। मंदिर के कपाट तड़के चार बजे से खुल गया था। इसके बाद मां के दरबार में दर्शन करने वालों के आने का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा। मंदिर परिसर में कोविड दिशानिर्देशों के संदर्भ में सख्ती कम दिखाई दी।
मां की भेंटों से गूंजी घास मंडी
धर्म प्रचार सेवा कमेटी की ओर से नव वर्ष पर कन्या पूजन और जागरण का आयोजन किया। खटिका तालाब घास मंदिर में हुए धार्मिक कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग पहुंचे। भक्तों में सुबह हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद कन्या पूजा, दोपहर दो बजे से भंडारा और रात्र नौ बजे से जागरण हुआ। इसमें स्थानीय कलाकारों ने मां का गुणगान किया। कमेटी के महासिचव विशाल सोनी ने बताया कि हर वर्ष भंडारे और जागरण का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें