फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवेंद्र सिंह राणा बोले: जम्मू के हितों से नहीं करेंगे कोई समझौता, चाहे परिणाम जो भी हो

Sun, 03 Oct 2021 01:26 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के शिष्टमंडल ने की मुलाकात, बोले-लड़कर उपेक्षा के युग का करेंगे अंत।

 
विज्ञापन
देवेंद्र सिंह राणा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेकां के संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि अब जम्मू के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आज संभाग के लोग लड़कर अपने हक को पाने तथा निराशा, अभाव व उपेक्षा के युग का अंत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के शिष्टमंडल से बात करते हुए राणा ने कहा कि जम्मू के लोग विकास, रोजगार तथा सुशासन में बिना किसी क्षेत्र को दबाए हुए समान अधिकार चाहते हैं और इसके लिए दबना भी नहीं चाहते हैं।

विज्ञापन


जम्मू के हितों को लगातार कमजोर करने की कोशिशें की रही हैं। लेकिन जाति-धर्म का भेदभाव किए बगैर लोगों ने शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपने संकल्प को मजबूत किया है। जम्मू के हितों से समझौता करने का कोई प्रश्न नहीं है चाहे इसके परिणाम जो भी हों। जम्मू को किनारे करने का मतलब उन स्वाभिमानी लोगों का अपमान करना है जो वर्षों से हमेशा साथ खड़े रहे हैं। हम विविधता में एकता व जम्मू-कश्मीर की एक पहचान के राजनीतिक दर्शन के वाहक हैं।

इस भावना में कोई भी खलल नहीं डाल सकता है। प्रगति व विकास में समान मौके जम्मू-कश्मीर के महत्वपूर्ण हैं, जिसके लिए लोग संघर्ष कर रहे हैं। यह जमीन पर दिखना भी चाहिए, जिसमें किसी व्यक्ति, किसी क्षेत्र या उपक्षेत्र में प्रधान होने का भाव परिलक्षित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें सुधार होना चाहिए और यह तभी संभव है जब सभी क्षेत्रों को उसका हक मिलेगा। कोई भी क्षेत्र या धार्मिक समुदाय अपने को उपेक्षित महसूस न करें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: बीस धान खरीद केंद्रों का हुआ उद्घाटन, 72 घंटे में डीबीटी से किसानों के खाते में आएगी फसल की रकम
विज्ञापन


इससे पूर्व राणा ने दीवान ए-आम मुबारक मंडी में गांधी ग्लोबल फैमिली की ओर से गांधी जयंती पर करवाए गए कार्यक्रम में महात्मा गांधी को याद किया।  उनके साथ पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया, सैयद मुश्ताक अहमद शाह बुखारी, पूर्व डिप्टी मेयर धर्मवीर सिंह जमवाल भी थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें