फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनाब के लिए जल्द मिलेगी मोटर बोट

विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल। सीमावर्ती क्षेत्र के लोग अब मोटर बोट से चिनाब दरिया पार कर सकेंगे। इसके लिए बाढ़ नियंत्रण विभाग ने हरियाणा की एक कंपनी को टेंडर भी दे दिया है। कंपनी जल्द चिनाब में मोटर बोट उतार सकती है। इसके लिए बाढ़ नियंत्रण विभाग के बोट मैन को कंपनी प्रशिक्षण भी देगी, जिसकी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

बता दें कि लोगों को चिनाब दरिया पार करने के लिए किश्ती का सहारा लेना पड़ता था। विभाग की मानें तो लकड़ी से किश्ती को बनाने में लगभग पांच लाख रुपये खर्च आता था। वहीं इसके रखरखाव में भी काफी मुश्किलें आती थीं। उसके जल्दी टूटने की भी ज्यादा संभावना रहती थी। विभाग के साथ लोगों को भी चिनाब पार करने में कई दिक्कतें आती थीं, क्योंकि किश्ती को दरिया के किनारे से खींचकर ऊपर ले जाने में परेशानी आती थी। मोटर बोट चलने से विभाग के साथ-साथ दरिया पार करने वाले लोगों को भी काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें