फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरमंडल थाने के तीन पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। पुरमंडल थाने के तीन पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एक हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल शामिल हैं। एक पुलिसकर्मी को कुछ दिन से बुखार था, लेकिन जब उसने अपना टेस्ट करवाया तो संक्रमित पाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जब अन्य कर्मियों के टेस्ट लिए तो इनमें दो और कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए। ये पुलिसकर्मी देओन गुड़ा सलाथिया और बिलावर के रहने बाले बताएं जा रहे है। इनके संपर्क में आने वाले लोगों के स्वास्थ्य विभाग ने टेस्ट करवाए हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 100 लोगों के कोरोना टेस्ट किए। 70 की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है, जबकि 30 की रिपोर्ट आनी बाकी है। उक्त तीनों पुलिसकर्मियों को उनके घरों में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें