फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम बनाएगा स्मार्ट सब्जी मंडियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में नगर निगम शहर में स्मार्ट सब्जी मंडियां बनाएगा। पहले चरण में परेड सब्जी मंडी के लिए डिजाइन तैयार कर लिया गया है, जल्द ही इस पर काम शुरू किया जाएगा। पहले यहां पर सब्जी और फल विक्रेता खुले में बैठकर सामान बेचते थे, अब आधुनिक तकनीक से सब्जी मंडी को अपग्रेड किया जा रहा है। यहां भूमि को समतल कर शेड और सब्जी बेचने के लिए थड़े बनाए जाएंगे। शाम को जो सब्जी बचेगी उसे शेड के अंदर रखा जाएगा। साथ ही बैठने के लिए भी अनुकूल माहौल मिलेगा। वर्तमान में सब्जी मंडी खुले में है। यहां पर जगह कम होने के कारण भीड़ बढ़ने पर काफी परेशानी आती है।
विज्ञापन

-----
ऑनलाइन डिस्प्ले
होंगे सब्जियों के रेट
इसी तरह नरवाल, रूपनगर, सतवारी सहित अन्य छोटी सब्जी मंडियों को भी अपग्रेड करने की नगर निगम ने योजना बनाई है। साथ ही सब्जी के रेट भी डिस्प्ले स्क्रीन पर ऑनलाइन किए जाएंगे। लोग यहां से भी रेट देखकर सब्जी या फल खरीद सकेंगे। रात 12 बजे के बाद रेट निर्धारित कर दिए जाएंगे। मंडियां सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगी। इससे तय रेट से ज्यादा वसूल नहीं किया जा सकेगा। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता होगी।
------------
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में करवाए जा रहे विकास कार्यों में सब्जी मंडियों को भी अपग्रेड किया जाएगा।
अवनी लवासा, आयुक्त नगर निगम, जम्मू
------
परेड सब्जी मंडी को अपग्रेड किया जा रहा है। यह काम स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत किया जाएगा। इसके लिए डिजाइन तैयार कर लिया गया है, जल्द काम शुरू किया जाएगा। इसी तरह अन्य मंडियों की हालत भी सुधारी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुधीर बाली, एसीआर, नगर निगम जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें