फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर बनेगा सरप्लस बिजली वाला प्रदेश: सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने वीरवार को किश्तवाड़ जिले में पनबिजली परियोजनाओं का दौरा कर उत्पादन तथा नए प्रोजेक्ट के कार्य की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर सरप्लस बिजली वाला प्रदेश बन जाएगा।
विज्ञापन

जनपहुंच कार्यक्रम के तहत पहुंचे सिंह ने दुलहस्ती के साथ ही नए बिजली परियोजनाओं के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इन परियोजनाओं के पूरा हो जाने से जिले में 2554 मेगावाट बिजली का उत्पादन होने लगेगा। उन्होंने 390 मेगावाट दुलहस्ती डैम का भी डूल पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जिले में बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं। यह जिला पनबिजली उत्पादन का हब बनेगा जिसे जनता आने वाले दिनों में महसूस करेगी। उन्होंने अरजी में 1000 मेगावाट पक्कलडुल प्रोजेक्ट का दौरा कर पावर हाउस कंट्रोल ब्लाक के कंक्रीट कार्य का शुभारंभ किया। अधिकारियों को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए तय समय में कार्यों को पूरा करने को कहा ताकि उत्पादन समय पर शुरू हो सके। उन्होंने आसपास के इलाकों में क्षेत्र विकास योजना के कार्यों की भी जानकारी ली। साथ ही हिदायत दी कि इन कार्यों को समय पर पूरा किया जाना चाहिए ताकि जनता को उसका लाभ मिल सके। दुलहस्ती पावर स्टेशन पहुंचने पर महाप्रबंधक (प्रभारी) निर्मल सिंह, दुलहस्ती पावर स्टेशन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान डीसी अशोक कुमार शर्मा, एसएसपी शफ्कत हुसैन भट, महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएं) डॉ. निशा शर्मा, महाप्रबंधक (विद्युत) सुरेंद्र कुमार मिश्रा, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) आरपी सिंह, उप महाप्रबंधक (विद्युत) जीसी सिन्हा, उप महाप्रबंधक (विद्युत) गुरशरण सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) अशोक कुमार धनवाल आदि उपस्थित थे।
एरियल सर्वे कर लिया जायजा
केंद्रीय मंत्री ने पक्कलडुल परियोजना के दांगद्रू दच्छन में डैम, 540 मेगावाट क्वार परियोजना तथा 624 मेगावाट कीरू प्रोजेक्ट में कार्य की प्रगति का जायजा लेने के लिए एरियल सर्वे किया। इस दौरान उन्होंने प्रगति पर संतोष जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें