फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल ट्रैक के दूसरे चरण का काम जून से होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। स्मार्ट सिटी में साइकिलिंग ट्रैक बनाने पर अब दूसरे चरण का काम जून से शुरू होगा। इसमें जानीपुर, प्लौड़ा, रूपनगर के साथ अन्य इलाकों को जोड़ा जाना है। मौजूदा समय में बिक्रम चौक, गांधीनगर, शास्त्री नगर, नरवाल, कुंजवानी सहित अन्य इलाकों में सुविधा दी गई है। ट्रायल बेस पर प्रोजेक्ट को शुरू कर दिया गया है। सुबह और शाम को युवा इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन

अब दूसरे चरण में भी बीस के करीब ट्रैक तैयार किए जाने हैं। पहले 17 ट्रैक का निर्माण किया गया है। शहर में कुल 104 साइकिल स्टैंड बनाए जाने हैं। साइकिल की सुविधा एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए दी गई है। महज पांच से दस रुपये में ही लोग साइकिल पर सफर कर गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। दूसरे चरण के लिए भी नगर निगम ने 500 साइकिल का ऑर्डर संबंधित कंपनी को दिया है। इससे पहले 600 साइकिल अलग-अलग स्टैंडों पर लगाई जा चुकी है।
----
प्रोजेक्ट पर दूसरे चरण का काम जून से शुरू होगा। अब जानीपुर, प्लौड़ा, रूपनगर समेत अन्य जगहों में यह सुविधा दी जाएगी। पहले चरण में 17 ट्रैक शहर में बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हितेश गुप्ता, डिप्टी सीईओ, नगर निगम, जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें