फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर खराब, सीड़ियां ही सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। दिव्यांगों और बुजुर्ग यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे तक जाने में परेशानी न हो इसके लिए जम्मू रेलवे स्टेशन पर दो एस्केलेटर लगाए हैं। इसमें एक लंबे समय से खराब पड़ा है। प्लेटफार्म-2 को एक से जोड़ने वाला एस्केलेटर बंद है, जिससे बुजुर्ग व दिव्यांग यात्रियों को सीढ़ियां चढ़ने में परेशानी होती है, लेकिन रेलवे प्रबंधन इसे ठीक नहीं करवा रहा। रेलवे की शिकायत पुस्तिका में यात्रियों ने कई बार शिकायत दर्ज करवाई है, लेकिन सुनवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन

स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाने के लिए यहां एस्केलेटर लगाए थे। इन दिनों बड़ी संख्या में पर्यटक मां वैष्णो देवी और कश्मीर घूमने के लिए ट्रेन से जम्मू पहुंच रहे हैं। स्टेशन पर यात्रियों को एस्केलेटर का लाभ नहीं मिल पा रहा। प्लेटफार्म पर दुकान चलाने वालों ने बताया कि लंबे समय से एस्केलेटर बंद पड़ा है, जिसे अधिकारी ठीक नहीं करवाते। प्लेटफार्म के दौरे पर आने वाले अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करवाया जाता है, लेकिन कोई ध्यान नहीं देता। प्लेटफार्म दो और तीन से जम्मू-कोलकाता, बेगमपुरा, शालामार सहित अन्य ट्रेनें चलती हैं। कहने के लिए एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए एस्केलेटर लगवाए हैं, लेकिन ये सिर्फ शोपीस बनकर रह गए हैं। उधर, सीढ़ियां चढ़ने से बचने के लिए लोग जान को जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक के बीच से गुजरते हैं।
---
लिफ्ट में गंदगी
रेलवे के मुख्य प्रवेशद्वार से प्लेटफार्म तक के लिए लिफ्ट की सुविधा है, लेकिन इसका उपयोग नहीं हो पाता है। इसका सबसे बड़ा कारण गंदगी है। गंदगी होने के कारण लोग लिफ्ट में जाने से तौबा करते हैं।
विज्ञापन

---
कुछ शरारतीतत्व एस्केलेटर पर लगा इमरजेंसी बटन दवा देते हैं, जिसके कारण यह बंद हो जाता है। एस्केलेटर बंद होने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अब सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि नजर रखी जाए कि कौन ऐसा कर रहा है।
विज्ञापन

- महेश यादव, डीटीएम, जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें