फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे उगी झाड़ियों को साफ करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल मुख्यालय से सटे कोटी गांव की तरफ जाने वाली सड़क किनारे उगी झाड़ियां हादसों को न्योता दे रही हैं। इस संबंध में स्थानीय लोग लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में जाकर अधिकारियों को अवगत भी करा चुके हैं, लेकिन झाड़ियों की सफाई आज तक नहीं की गई है।
विज्ञापन

कोटी के पंच जोगिंदर सिंह, स्थानीय निवासी जीवन सिंह, रंजीत सिंह और अन्य लोगों ने बताया कि सड़क किनारे उगी झाड़ियों के कारण सड़क संकरी हो गई है। विपरीत दिशा से आने वाले वाहन का पता नहीं चल पाता है, जिससे हमेशा हादसों का डर बना है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क किनारे उगी झाड़ियों की सफाई की जाए। इस संदर्भ में लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद रजाक ने बताया कि समस्या का समाधान दो दिनों के भीतर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें