फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा रैली निकाल कर शहीदों को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से नगर में तिरंगा रैली निकाल कर शहीदों को याद किया गया।
विज्ञापन

रैली नगर के चौक चबूतरा मोहल्ले से शुरू हुई और मुख्य बाजार से होते हुए बस अड्डे पर पहुंची। इस दौरान भारत माता के जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा है। हाथों में तिरंगा लहराते हुए परिषद के सदस्य काफी उत्साहित नजर आए। मुख्य बस अड्डे पर वक्ताओं ने कहा कि देश को आजादी अमर वीर शहीद जवानों की बजह से मिली है। शहीदों की याद में दीये जला कर श्रद्धांजलि दी गई। जनरल जोरावर सिंह की प्रतिमा के पास रैली रोक कर आजादी के तराने गाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें