फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय टीम को कठुआ के गोविंदसर में मिले डेंगू के मच्छर और लारवा, इन इलाकों में सबसे अधिक प्रकोप

Mon, 08 Nov 2021 05:52 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ

सार

टीम ने शहर के वार्ड छह और सीटीएम कॉलोनी का भी दौरा किया है, जहां गोविंदसर के बाद सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। 
 
विज्ञापन
कठुआ में छिड़काव करता नगर पालिका कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के कठुआ जिले में डेंगू के प्रकोप के बीच रविवार को केंद्रीय टीम ने गोविंदसर, सीटीएम और वार्ड छह का दौरा किया। इन इलाकों से ही सबसे अधिक डेंगू के अबतक मामले आए हैं। टीम ने डेंगू के लगातार फैलने के कारणों की जांच की। लोगों को मौके पर ही कारण बताए गए। साथ ही एहतियात बरतने की हिदायत भी दी गई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि गांव में अनियमित पेयजल सप्लाई के बीच ग्रामीणों की ओर से ड्रम आदि में स्टोर कर रखा गया पानी डेंगू के पनपने का कारण बन रहा है। इसके चलते लगातार मच्छर का लारवा तैयार हो रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर की पांच बड़ी खबरें: महबूबा ने कहा- चरम पर है भ्रष्टाचार, टीआरएफ का आतंकी हाफिज गिरफ्तार    

रविवार को गोविंदसर गांव में पहुंचे डॉ. मुनीष, डॉ. शाजिया और दो अन्य सदस्यों के साथ स्टेट मलेरिया लॉजिस्टिक और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने गांव के वरिष्ठ लोगों के साथ बात की। उन्होंने ग्रामीणों को डेंगू से बचने के उपाय बताए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक चौधरी ने बताया कि केंद्र से आए विशेषज्ञों ने गांव में वेक्टर की जांच के दौरान लारवा और पनप रहे एडीज एजिप्टी मच्छर के सैंपल भी पकड़कर दिखाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि गोविंदसर गांव क्योंकि औद्योगिक क्षेत्र से सटा है। यहां पेयजल की नियमित सप्लाई का स्त्रोत नहीं है। ऐसे में अधिकतर घरों में पानी के ड्रम और बाल्टियां भरी पाई गई हैं। जिससे लगातार मच्छर को पनपने की जगह मिल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें