फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में डेंगू पसरा, नगर निगम को नहीं दिख रहा खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में डेगूं ने आतंक मचा रखा है। रोजाना काफी मामले सामने आ रहे हैं। मौजूदा समय में जम्मू शहर में डेंगू का आंकड़ा तीन सौ से पार हो चुका है, लेकिन नगर निगम को अभी खतरा नहीं दिख रहा है। जेएमसी अभी तक दवाई छिड़काव की योजना बनाने में ही जुटा है, जोकि काफी चिंताजनक है। इससे कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लग रहा है।
विज्ञापन

शहर में रोजाना डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी होती जा रही है, लेकिन जम्मू नगर निगम दवाई छिड़काव की ही योजना बना रहा है। महज औपचारिकता के लिए कुछ स्थानों पर जरूर दवा का छिड़काव और फॉगिंग हुई है। लेकिन अधिकांश वार्डों में अभियान सिरे नहीं चढ़ पाया है। अब जहां पर डेंगू के आ रहे मामले दहशत पैदा कर रहे हैं। डेंगू प्रभावित स्थानों पर विशेष रूप से फागिंग अभियान शुरू करने की अभी तैयारी की जा रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग से सूची मांगी गई है, जिसके बाद ही काम शुरू हो पाएगा।
वार्डों में सबसे बढ़ी परेशानी मशीनरी की है। पंप खराब हैं, जिनकी अभी तक मरम्मत नहीं हो पाई है। वहीं, तंग गलियां परेशानी का सबब बन रही है। कुछ नालियों में लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। पुराने शहर में खासी दिक्कत है, जहां अब पंप की मदद से दवाई का छिड़काव किया जाएगा। कोरोना काल में हर वार्ड को दो-दो स्प्रे पंप दिए थे। इसी सप्ताह से नगर निगम अभियान शुरू करेगा। स्वास्थ्य विभाग से सूची मांगी गई है, जिसके बाद काम शुरू होगा।
विज्ञापन

- अतुल गुप्ता, सचिव, नगर निगम जम्मू
डेंगू मामले बढ़ रहे, नहीं शुरू हुआ स्प्रे अभियान
जम्मू। नगर निगम की लापरवाही से शहर में डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। अभी तक दवा छिड़काव अभियान नहीं शुरू हो पाया है। वार्ड 55 के लोग कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। यह आरोप पार्षद प्रीत्तम सिंह ने प्रेसवार्ता में लगाया है। हर साल सितंबर माह से स्प्रे अभियान शुरू हो जाता था, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है। मेयर लापरवाही बरत रहे हैं। जहां पर भाजपा पार्षद है, वहीं विकास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें