जम्मू। तापमान गिरने के साथ डेंगू का डंक भी बढ़ा है। प्रदेश में अब 265 मामले सामने आए हैं, जिनमें जिला जम्मू में 70 फीसदी मामलों के साथ 187 लोग प्रभावित हुए हैं। दूसरे नंबर पर कठुआ जिला है। यहां अब तक तीस और सांबा 17 मामले मिले हैं। सुंदरबनी और उधमपुर से दो लोगों की डेंगू से मौत हो चुकी है।
जिला जम्मू में लगातार डेंगू के मामले मिल रहे हैं। इस साल मानसून के लंबा खींचने से मच्छरों को अधिक पनपने में मदद मिली है। विशेषज्ञ डाक्टरों के अनुसार नवंबर के अंत तक डेंगू के मामले मिल सकते हैं। जीएमसी जम्मू और एसएमजीएस के अलावा अन्य अस्पतालों में बच्चों सहित अन्य आयु वर्ग के डेंगू पीड़ित पहुंच रहे हैं।