रियासी। वार्ड 12 के पार्षद अमित शर्मा और 13 के पार्षद वीरेंद्र शर्मा ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्लयूडी) के एक्सईएन से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र में बदहाल सड़कों की हालत सुधारने की अपील की।
पार्षदों ने कहा कि दोनों वार्ड में महादेव की तरफ जाने वाली सड़क, ग्रिड स्टेशन से सीला और रूपनगर की तरफ जाने वाली सड़क की हालत खराब है। कई स्थानों पर बडे़-बडे़ से गड्ढे पड़े हैं, जिस कारण स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शाम को सैर पर जाने वाले लोगों को भी दिक्कत हो रही है। अधिकारी ने जल्द कदम उठाने का आश्वासन दिया है।