जम्मू। श्रीअमर क्षत्रिय राजपूत सभा की शनिवार को राज तिलक भवन पुरानी मंडी में विशन सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सदस्यों ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने पर कड़ी निंदा की है। इसके साथ ही आरोपियों के खिलाफ देशविरोधी गतिविधियों के लिए कड़ी कार्रवाई करने सहित जेल भेजने की मांग उठाई है।
बताया कि घाटी के एसकेआईएआमएस और जीएमसी के हास्टल के छात्रों द्वारा इस घिनौने काम अंजाम दिया गया है, जो देश विरोधी है। देशद्रोहियों ने जम्मू की दो बेटियों को जान से मारने की धमकी दी है। सभा के अध्यक्ष ने बताया कि जान से मारने की धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ऐसे लोगों की देश में कोई जरूरत नहीं है। श्री अमर क्षत्रिय राजपूत सभा ने प्रशासन से मांग की है कि देश विरोधी तत्वों की जल्द पहचान कर उन पर शिकंजा कसा जाए। मौके पर बीएस जमवाल आदि मौजूद रहे।