फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अतिक्रमण करने पर जम्मू में शोरूम सील, दो घंटे तक खरीदारी करने आए लोग अंदर ही फंसे रहे, जमकर हंगामा 

Sun, 31 Oct 2021 12:32 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू में नगर निगम में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रूख अपनाना शुरू कर दिया है। शनिवार को निगम की टीम ने तालाब तिल्लो में पहुंचकर एक शोरूम को सील कर दिया। इस दौरान मौके पर भारी बखेड़ा खड़ा हो गया
 
विज्ञापन
शोरूम को सील करने की कार्रवाई करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम सख्त हो गया है। शिकायत मिलने के बाद शनिवार सुबह टीम ने तालाब तिल्लो में एक शोरूम (विशाल मेगामार्ट) को सील किया है। इस दौरान करीब दो घंटे तक खरीदारी करने आए लोग अंदर ही फंस गए, जिन्हें दूसरे रास्ते से बाहर निकाला गया। इस पर लोगों ने खूब हंगामा कर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर रोष जताया है। 

विज्ञापन


नगर निगम के अनुसार अतिक्रमण और भवन के साथ अन्य निर्माण संबंधी शिकायतें आई थीं। जांच के बाद शिकायतें सही मिलने पर शोरूम को सील किया गया है। शनिवार सुबह पहुंची नगर निगम की टीम ने सबसे पहले मुख्य गेट को चेन और ताले लगा कर बंद कर दिया। भवन के निर्माण संबंधी शिकायतें मार्च 2020 से मिल रही थीं।


जांच में आई अवैध निर्माण करने के बात सामने 
इसके बाद जांच की गई, जिसमें अवैध निर्माण और अतिक्रमण की बात सामने आई। अब भवन को सील कर दिया गया है। शोरूम मालिकों का कहना है कि भवन का नक्शा पास है। नगर निगम ने गलत कार्रवाई कर दी है। एमसी की कार्रवाई से ग्राहक परेशान हुए हैं। नगर निगम के अनुसार अतिक्रमण और भवन के साथ अन्य निर्माण संबंधी शिकायतें आई थीं। इसके बाद जांच की गई और अतिक्रमण करने पर शोरूम को सील किया गया है। सुबह साढ़े दस बजे नगर निगम के कर्मचारियों ने कार्रवाई आरंभ की। सबसे पहले गेट को चेन और ताले के साथ बंद कर दिया। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन


शोरूम के अंदर और बाहर जाने की किसी को नहीं मिली अनुमति  

किसी को भी अंदर-बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। ऐसे में काफी संख्या में ग्राहक शोरूम के अंदर फंस गए। इसके बाद शोरूम के बाहर भी माहौल गरमा गया। वहीं, नगर निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट किया सील अब कोर्ट के आदेश पर ही खुलेगी। कार्रवाई साढ़े 11 बजे तक चली। इस दौरान एमसी कर्मचारियों ने काम को जारी रखा। बाद में अन्य रास्ते से लोगों को बाहर लाया गया, जिन्होंने गुस्सा जाहिर किया। दीवाली पर्व होने के कारण डिस्काउंट के चक्कर में भी काफी लोग वहां पर पहुंचे थे। 

 

अतिक्रमण के कारण भवन को सील किया गया है। अब कोर्ट के आदेश पर ही गेट खुलेंगे। नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  - अनिल कुमार, इनफारसमेंट विंग, नगर निगम

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें