दोमाना। पूर्व मंत्री एवं जेकेयूटी भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के चेयरमैन सुखनंदन चौधरी ने सरकार से उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। बताया कि संभाग में किसान समय पर खाद नहीं मिलने से समस्याओं से जूझ रहे हैं। यह अपील उन्होंने बयान जारी कर की है।
बताया कि मौजूदा समय में गेहूं सहित सब्जियों और पशु चारे की बुवाई शुरू हो गई है, लेकिन खाद नहीं मिलने से किसान हताश हैं। बताया कि इस संबंध में सरकार को ध्यान रखना चाहिए। उर्वरक की कमी की शिकायत के निवारण के लिए जम्मू संभाग के लगभग सभी जिलों के किसानों ने संपर्क किया है। प्रमुख सचिव कृषि नवीन कुमार चौधरी से इस मामले में हस्तक्षेप करने और किसानों को डीएपी उर्वरक की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की अपील की। अगर समस्या को समाधान जल्द नहीं हुआ तो किसान सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे।