फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Blast: एनआईए ने कश्मीर से जसिर बिलाल वानी को किया गिरफ्तार, कार बम से पहले की थी रॉकेट बनाने की कोशिश

Mon, 17 Nov 2025 07:13 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से जसिर बिलाल वानी उर्फ दानिश को गिरफ्तार किया है, जिसे इस आतंकी साजिश में शामिल एक महत्वपूर्ण सहयोगी माना जा रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली में हुए धमाके में जले वाहन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार बम धमाके की जांच तेज करते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एआईए) ने एक और अहम गिरफ्तारी की है। एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से जसिर बिलाल वानी उर्फ दानिश को गिरफ्तार किया है, जिसे इस आतंकी साजिश में शामिल एक महत्वपूर्ण सहयोगी माना जा रहा है। यह गिरफ्तारी मामले में पहले से पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी जांच से मिली सूचनाओं के आधार पर की गई है। एनआईए की टीम पिछले कई दिनों से घाटी में छापेमारी और पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान जसिर वानी की संलिप्तता के प्रमाण सामने आने के बाद उसे हिरासत में लिया गया। 

विज्ञापन

रविवार को दिल्ली से गिरफ्तार हुआ था आमिर रशीद
गौरतलब है कि इससे पहले एजेंसी ने हमला करने वाले आत्मघाती हमलावर के सहयोगी आमिर रशीद अली को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। जिस कार का इस्तेमाल विस्फोट में किया गया, वह उसके नाम पर पंजीकृत थी, जिसे लेकर एनआईए लगातार उसके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की तलाश में थी।

रॉकेट बनाने की कोशिश की थी
शुरुआती जानकारी के मुताबिक ये बता चला है कि दानिश ने कार बम विस्फोट से पहले रॉकेट बनाने की कोशिश की थी। आरोपी दानिश ने आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए तकनीकी सहायता प्रदान की।  
विज्ञापन

डॉ. उमर के साथ मिलकर बनाई थी हमले की योजना
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के काजीगुंड का निवासी, आरोपी जसीर इस हमले का सक्रिय सह-षड्यंत्रकारी था। उसने आतंकवादी उमर उन नबी के साथ मिलकर इस आतंकी नरसंहार की योजना बनाई थी। एनआईए, बम विस्फोट के पीछे की साजिश का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। आतंकवाद-रोधी एजेंसी की कई टीमें विभिन्न सुरागों का पता लगा रही हैं और आतंकी हमले में शामिल प्रत्येक व्यक्ति की पहचान के लिए राज्यों में छापेमारी कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें