फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में खौफनाक वारदात: पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, रात लाश को नाले में फेंका; नौटंकी ने पकड़वाया

Mon, 17 Nov 2025 06:36 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस महिला के शव को नाले से निकालकर छानबीन कर ही रही थी कि जहांगीरपुरी के उद्योग नगर का रहने वाला 31 साल का विष्णु शर्मा वहां पहुंचा और मृत महिला की पहचान अपनी पत्नी श्वेता शर्मा के रूप में की। पत्नी का शव मिलने के बाद वह वहां विलाप करने लगा। 
विज्ञापन
पति ने की पत्नी की हत्या - फोटो : AI Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के महेंद्र पार्क इलाके में अवैध संबंध के शक में एक युवक ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी महिला के शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे नाले में फेंक दिया। महिला की शिनाख्त श्वेता शर्मा के रूप में हुई। अगले दिन महिला का शव नाले में पड़े होने की जानकारी पुलिस को मिली तभी महिला का पति विष्णु बिना बुलाए घटनास्थल पर पहुंच गया और विलाप करने लगा। 

विज्ञापन

पति ने कबूला गुनाह
शक होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें उसने गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि 14 नवंबर की शाम करीब 4.30 बजे महेंद्र पार्क थाना पुलिस को जहांगीरपुरी के एसएमए औद्योगिक क्षेत्र के नाले के ड्रेनेज लाइन के पास एक महिला का शव पड़े होने की जानकारी मिली। 

शव देख करने लगा विलाप
पुलिस महिला के शव को नाले से निकालकर छानबीन कर ही रही थी कि जहांगीरपुरी के उद्योग नगर का रहने वाला 31 साल का विष्णु शर्मा वहां पहुंचा और मृत महिला की पहचान अपनी पत्नी श्वेता शर्मा के रूप में की। पत्नी का शव मिलने के बाद वह वहां विलाप करने लगा। उसने बताया कि पत्नी झगड़ा कर रात में कहीं चली गई थी। विष्णु के हावभाव से पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मजदूरी करता है विष्णु
जांच में पता चला कि विष्णु शर्मा अपने पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था। वह मजदूरी करता है। पुलिस ने शक के आधार पर महिला के पति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। जिसमें उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसे लंबे समय से पत्नी पर किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने का शक था। इस बात को लेकर दोनों के बीच अकसर झगड़ा होता था। 
विज्ञापन

लाठी से पिटाई कर ले ली थी जान
13 नवंबर की रात नौ बजे इसी बात पर झगड़ा हुआ और उसने पत्नी की हत्या करने का फैसला किया। उसने लाठी से उसकी पिटाई कर हत्या कर दी और फिर उसके शव को लेकर खुले नाले के पास पहुंचा और नाले में फेंक कर भाग गया। पुलिस ने तुरंत विष्णु शर्मा को पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की जांच की। फुटेज में आरोपी विष्णु शर्मा अपनी पत्नी श्वेता के शव को कंधे पर उठाकर नाले की ओर जाते हुए दिख रहा है। जांच में पता चला कि आरोपी आदतन अपराधी है। उस पर पहले से आबकारी अधिनियम और घर में चोरी के तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें