फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन मकान की गैलरी गिरने से महिला मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के सरवाल में निर्माणाधीन मकान की गैलरी गिरने से महिला मजदूर की मौत हो गई है। महिला की पहचान सुमित्रा महान निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है, जो मौजूदा समय में सरवाल में रह रही थी। इस संबंध में बख्शी नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को सरवाल में शटरिंग खोलते समय बीम गिर गया। इसके साथ ही गैलरी गिरने से महिला मजदूर मलबे की चपेट में आ गई। हालांकि उस वक्त गली से कोई नहीं गुजर रहा था। मलबे से निकाल कर महिला को हालांकि जीएमसी पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुछ दिन पहले दोमाना क्षेत्र में भी दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें