फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से दो सौ मीटर दूर नाले में मिट्टी में धंसा मिला ऑटो चालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गाड़ीगढ़ इलाके में शुक्रवार को एक ऑटो चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में दलदलयुक्त नाले से बरामद हुआ है। मृतक ऑटो चालक था और रात से गायब था। उसकी पहचान सुरेश कुमार (35) निवासी गाड़ीगढ़ के रूप में हुई। जहां से शव मिला है वह स्थान उसके घर से मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह सैर पर निकले लोगों ने गाड़ीगढ़ की भौर पुली के पास चपलें पड़ी देखीं और संदेह होने पर पुलिस को सूचित किया। बाद में मौके पर पहुंची टीम ने शव को बरामद कर व पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार पुली के नीचे गाद भरी है। पुली भी जर्जर हालत में है। संदेह जताया जा रहा है कि पांव फिसलने से वह नाले में गिरा है। दलदल होने से उठ नहीं पाया है और दम तोड़ दिया है।
मृतक ऑटो चालक था और परिवार के अनुसार रात को घर नहीं लौटा था। इसके बाद रात को ही उन्होंने तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिली थी। लेकिन सुबह के समय घर से दो मीटर की दूरी पर भौर पुली के नीचे से शव बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, बताया जा रहा है कि वह कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। उसकी पत्नी मायके गई हुई है। उसके चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं, लेकिन स्थिति रिपोर्ट के बाद ही साफ होगी।
विज्ञापन

भौर पुली के नीचे शव मिला है। शव की पहचान कर ली गई है। उसके चेहरे पर निशान है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का राज का खुलासा होगा। मामला दर्ज कर आगामी छानबीन जारी है।
विज्ञापन

- लखविंद्र सिंह, चौकी प्रभारी, गाड़ीगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें