रियासी में रावण मेधनाद कुंभकरण के पुतले जलते हुए।
- फोटो : REASI
रियासी। दशहरा पर्व मनाते हुए शुक्रवार को असत्य पर सत्य की जीत को दर्शाया गया। स्थानीय ओपन एयर थियेटर में कोविड के निर्देशों का पालन करते हुए दशहरा मनाया गया। इस दौरान मंडली के सदस्यों ने रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले तैयार किए। देर शाम को राम, लक्षमण, सीता और हनुमान की एक झांकी थियेटर में ही निकाली गई। इसके बाद पुतलों का दहन किया गया। मौके पर काफी कम लोग ही कार्यक्रम में पहुंचे। मंडली के प्रधान संजीव खजूरिया ने बताया कि लोगों को घरों में ही रहने की अपील की गई थी। मौके पर सिर्फ गिने चुने लोग ही मौजूद रहे। रविवार को रामलीला के स्पेशल शो का मंचन होगा, जिसमें रामचरितमानस के प्रमुख दृश्यों को दिखाया जाएगा। संवाद
रियासी में निकाली गई राम लक्षमण व अन्य की झांकी।- फोटो : REASI
राम के हाथों रावण के मारे जाने का दृश्य मंचित करते हुए कलाकार।- फोटो : REASI