फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के पांचवें दिन मिला एसआई राकेश की पत्नी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। रामबन के मेहर क्षेत्र में पांच दिन पहले चिनाब में गिरी कार में सवार लोगों में से आरपीएफ के एसआई राकेश कुमार की पत्नी का शव शुक्रवार सुबह अरोग ब्रिज भमाग के पास से बरामद कर लिया गया। ग्रामीणों ने शव देखने के बाद इसकी सुचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां परिजनों ने शव की पहचान एसआई राकेश कुुमार की पत्नी आशा रानी के रूप में की। इसके बाद जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। एसआई राकेश कुमार और दो बच्चों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

बता दें, 26 जुलाई को श्रीनगर से जम्मू लौटते समय एसआई राकेश कुमार की कार रामबन बनिहाल के बीच पड़ने वाले मेहर क्षेत्र में चिनाब दरिया में गिर गई थी। हादसे में राकेश कुमार, उनकी पत्नी आशा रानी तथा दोनों बच्चे लापता हो गए थे। जिनकी तलाश में अभियान जारी है। आशा रानी के अलावा किसी का भी कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें