ढोक खालसा में मूर्ति सथापना की गई
ज्यौड़ियां। तहसील की पंचायत ढोक खालसा में चार दिन से चल रहे भगवान हनुमान मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम शुक्रवार को कलश विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। शुक्रवार को हनुमान मंदिर से न्यू प्रताप नहर तक कलश यात्रा निकाली गई। जहां कलश विसर्जन किया गया। इस मौके पर पंचायत पंजगराईं के सरपंच विजय कुमार शर्मा, राजू शर्मा सहित पंचायत ढोक खालसा के कई लोग उपस्थित रहे। इनमें ज्यादातर महिलाएं शामिल रहीं। यह कार्यक्रम 27 जुलाई से चल रहा था। 28 जुलाई को पूजा पाठ और सत्संग जारी रहा। 29 जुलाई को भंडारा लगाया गया, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और आज 30 को कार्यक्रम के अंतिम दिन कलश विसर्जित किए गए। संवाद